निफ्टी क्या है और यह SENSEX से कैसे अलग है ? 

दोस्तों आपने nifty के बारे में जरुर ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी ना किसी से सुन रखा होगा . और आप यह भी जानते होंगे की इसमे भी लोग शेयर मार्केट की तरह अपने पैसे Invest करते है . पर सोचने वाली बात यह है कि आखिर Nifty है क्या और यह शेयर मार्केट Share Market In Hindi  से अलग क्यों है ?

Nifty Kya Hai

यही आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपको इस Article के माध्यम से बताने वाले है NIFTY से जुडी वो तमाम बाते .

तो देर ना करते हुए शुरू करते है आज का Article - निफ्टी क्या है और यह SENSEX से कैसे अलग है ?

पढ़े :- SEBI (सेबी ) क्या है और इसके क्या कार्य है ? 

Nifty क्या है (Nifty Information in Hindi )

अब आप सोच रहे होंगे की यह 50 (Fifty ) किसके लिए आया है .

NIFTY की फुल फॉर्म है :- National Stock Exchange Fifty . निफ्टी शब्द दो शब्दों से बना है जो है नेशनल और फिफ्टी . इसका दूसरा नाम भी निफ्टी फिफ्टी ही है .
तो दोस्तों यह 50 ही निफ्टी के बाते में बताने वाला मुख्य शब्द है . यहा 50 कंपनिया भारतीय अर्थव्यवस्था के अलग अलग सेक्टर से चुनी गयी है . इसलिए NIFTY 50 को 50 Share कंपनियों का एक ग्रुप भी कहा जाता है जो देश की अर्थव्यवस्था से जुडी हुई है . 

Nifty 50 का इतिहास

तो चलिए अब जानते है कि Nifty भारत में कब आई और इसकी स्थापना के बारे में . 

दोस्तों Nifty 50 का बेस ईयर 1995 का है जिसकी शुरुआत 03 नवम्बर 1995 को 1000 के अंक से हुई थी . आज 26 सालो में nifty का बेस Point 1000 से बढ़कर 17200 तक बढ़ गया है . 

Nifty kaise badha

लेकिन 2008 से लेकर 2012 तक भारत में मार्केट बहुत मंदा था इसलिए इस समय अवधि में Nifty के शेयर भी 65 % गिर गये . आप ऊपर वाली फतो से देख सकते है कि निफ्टी आज तक किस गति से आगे बढ़ा है . 

निफ्टी का मुख्य काम :

निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड 50 प्रमुख Shares का सूचकांक होता है जो देश की 50 मुख्य कंपनियों के शेयर्स पर नजर रखता है . कहने का मतलब यह है की आप निफ्टी में सिर्फ इन 50 कंपनियों के शेयर्स को ही देख सकते है .

मोटे तौर पर NIFTY India का सबसे Important Stock Index है जो भारत में सबसे ज्यादा Trend करता है . इसके बाद नंबर आता है BSE (Bombay Stock Exchange ) का .

तो सार यही है कि NIFTY का मुख्य काम इसमे लिस्टेड उन 50 कंपनियों के शेयर्स की जानकारी देने का है जिसमे उतार चढाव आते है .

पढ़े  :- Crypto Currency क्या है ? क्रिप्टोकरेंसी के फायदे और नुकसान क्या है ?

पढ़े  :- म्‍युचुअल फंड क्या होता है , कैसे इसमे निवेश करे ? 

Nifty के फायदे :-

दोस्तों अब आगे बढ़ते है और जानते है कि निफ्टी के मुख्य फायदे कौनसे है .

- Nifty के जरिये हमें पता चलता है कि NSE किस तरह काम कर रहा है, इसकी लिस्ट में शामिल उन 50 कंपनियों के शेयर्स के बारे में जानकारी हमें निफ्टी से प्राप्त होती है .
- बाजार आगे कैसा रहेगा इसकी जानकारी भी Nifty के द्वारा प्राप्त होती है . यदि निफ्टी ऊँचा बढ़ता है तो बाजार में तेजी आने वाली है और यदि निफ्टी डाउन होता है तो समझ ले कि बाजार गिरने वाला है .

अर्थात Nifty के द्वारा बाजार के उतार चढाव का पता लगाया जा सकता है .
- इन सभी जानकारी से निफ्टी देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बताने में भी सहायक है . देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी या गिरेगी , इसकी जानकारी भी निफ्टी के शेयर बताने में सहायक होते है .
- निफ्टी में 50 मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों के शेयर होते है इसलिए इन्हे कोई बाहर से मेनूपुलेट नही कर सकता जबकि यदि किसी एक स्टॉक की बात करे तो उसे किसी भी हद तक मेनूपुलेट किया जा सकता है . ऐसा बहुत बार होता है की अफवाह उड़ा कर किसी शेयर को आसमान तक ले जाकर सीधे जमीन पर गिराया जाता है और निवेशको को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है . निफ्टी इस मामले में काफी हद तक सेफ है .

NIFTY और सेंसेक्स में क्या फर्क है

देखा जाये तो निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही स्टॉक इंडेक्स (संवेदी सूचकांक ) है .पर फिर भी ये बहुत से मामले में एक दुसरे से अलग है . वो बाते क्या है जो इन दोनों को अलग बनाती है , चलिए जानते है .

१) Nifty NSE का एक हिस्सा है सबकी SEXSEX BSE (Bombay Stock Exchange ) का एक भाग है .

२) BSE में जहा 30 कंपनिया शामिल है वही Nifty में 50 कंपनिया लिस्टेड है . इसी कारण निफ्टी को ज्यादा अच्छा शेयर मार्केट माना जाता है . अब Nifty में शामिल 50 कंपनिया  , 30  की तुलना में काफी ज्यादा है इसलिए Nifty Market Capitalization के आंकलन में ज्यादा वास्तविक आंकड़े दिखा पाती है .

पढ़े  :- IPO (आईपीओ ) क्या होता है , इसमे कैसे निवेश करे 

Nifty 50 में कौनसी कंपनिया आती है ? 

अब चलिए जानते है कि NSE के अंतर्गत आने वाली कौनसी कंपनियां है .

1)  ADANI PORTS SEZ 

2) ASIAN PAINTS 

3) AXIS BANK 

4) BAJAJ AUTO 

5) BAJAJ FINANCE 

6) BAJAJ FINSERV

7) BPCL 

8) BHARATI AIRTEL

9) BRITANNIA 

10) CIPLA

11) COAL INDIA LTD

12) DIVIS LABS 

13) DR.REDDYS

14) EICHER MOTORS

15) GRASIM INDS

16) HCL TECH

17) HDFC

18) HDFC BANK 

19) HDFC LIFE

20) HERO MOTOCORP

21) HINDALCO

22) HUL

23) ICICI BANK 

24) INDIA OIL CORP. 

25) INDUSLND BANK 

26) INFOSYS

27) ITC

28) JSW STEEL 

29) KOTAK BANK 

30) L&T

31) M&M

32) MARUTI SUZUKI 

33) NESTLE INDIA 

34) NTPC 

35) ONGC

36) POWER GRID

37) RIL 

38) SBI LIFE

39) SHREE CEMENT

40)  SUN PHARMA 

41) TCS 

42) TATA CONSUMER 

43) TATA MOTORS

 44) TATA STEEL 

 45) TECH MAHINDRA 

 46) TITAN COMPANY 

 47)ULTRA TECH CEM. 

48) UPL 

 49) WIPRO

इस लेख का सार :

दोस्तों आज का यह आर्टिकल " निफ्टी क्या है और यह निवेश के मामले में कैसे SENSEX" से अलग है .से जुडी हुई सभी जरुरी जानकारी हमने आपको देने की कोशिश की है . आशा करते है कि आपके लगभग सभी सवालों के जवाब आपको मिल गये होंगे और आप अच्छे से समझ गये होंगे की निफ्टी क्या है.

Post a Comment

Previous Post Next Post